सरदारशहर: कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई का समय बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
सरदारशहर कृषि उपज मंडी में चल रही समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई का समय बढ़ाने की मांग को लेकर किसान नेता बीरबल नाथ सिद्ध और दौलत राम सारण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान दौलतराम सारण ने बताया कि कृषि उपज मंडी में सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद की जा रही है।