Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

दिव्यांगों ने तिरंगा यात्रा निकाल दिखाया देश भक्ति का जज्बा दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति, कोपागंज के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया इसमें दिव्यांग जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कोपागंज खंड विकास अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर, कोपागंज थाने के सामने से भरत मिलाप होते हुए, पुराने कोपा के रास्ते, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर ब्लॉक डीपीओ कोपागंज अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि समिति समाज के मुख्य धारा से दिव्यांगों को सशक्त रूप से जोड़ने का काम करने के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। दिव्यांग मात्र सक्षम ही नहीं बल्कि संकल्पित राष्ट्रभक्त भी है। इस भावना को प्रदर्शित करने के लिए आज इस रैली के माध्यम से दिव्यांगों ने देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य झारखंडेय तिवारी, रामअवध, संदीप सोनकर, सुदामा शर्मा, रामप्रवेश, संजय सिंह, अमित त्रिपाठी आदि सहित सहयोग में राजेश गिरी एवं पवन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 15, 2026

MORE NEWS

15 अगस्त के अवसर पर नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ में आयोजित कार्यक्रम की कुछ तस्वीर

15 अगस्त के अवसर पर नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ में आयोजित कार्यक्रम की कुछ तस्वीर

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 15, 2026

जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि-  28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) पीडितों को वापस कराया गया

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से पीड़ितो के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया । 
1.थाना कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक मो0 अनस निवासी थाना कोतवाली जनपद मऊ कुल धनराशि – 9996/- रूपया वापस कराया गया ।
2.थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडित /आवेदक  धीरज कुमार राय पुत्र कृपाशंकर राय निवासी मीरपुर दरियाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ कुल धनराशि – 19,000/- रूपया वापस कराया गया ।  

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।

जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि- 28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) पीडितों को वापस कराया गया पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से पीड़ितो के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया । 1.थाना कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक मो0 अनस निवासी थाना कोतवाली जनपद मऊ कुल धनराशि – 9996/- रूपया वापस कराया गया । 2.थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडित /आवेदक धीरज कुमार राय पुत्र कृपाशंकर राय निवासी मीरपुर दरियाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ कुल धनराशि – 19,000/- रूपया वापस कराया गया । पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 15, 2026

विकसित राष्ट्र की संकल्पना से करें कार्यः डॉ संजय सिंह 
-शारदा नारायण हास्पिटल तथा नर्सिंग कालेज पर फहराया तिरंगा 
मऊः स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूर्ण होने तक हमें विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में वैश्विक मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्व गुरु की संकल्पना का साकार रुप देना है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल  में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
 शारदा नारायण पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग कालेज पहसा गड़वा निदेशक डॉ मधुलिका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश को विकसित बनाने की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के द्वारा इस दिशा में गुणवत्तायुक्त शुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना संकल्प होना चाहिए। डॉ सिंह ने नर्सिंग के छात्रों ने सेवा भावना के साथ चिकित्सकीय सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कालेज के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अनेक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। प्रबंधक शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विकसित राष्ट्र की संकल्पना से करें कार्यः डॉ संजय सिंह -शारदा नारायण हास्पिटल तथा नर्सिंग कालेज पर फहराया तिरंगा मऊः स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूर्ण होने तक हमें विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में वैश्विक मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्व गुरु की संकल्पना का साकार रुप देना है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। शारदा नारायण पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग कालेज पहसा गड़वा निदेशक डॉ मधुलिका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश को विकसित बनाने की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के द्वारा इस दिशा में गुणवत्तायुक्त शुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना संकल्प होना चाहिए। डॉ सिंह ने नर्सिंग के छात्रों ने सेवा भावना के साथ चिकित्सकीय सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कालेज के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अनेक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। प्रबंधक शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 15, 2026

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

#MAU 

देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में गर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की पताकाओं और रंगोली से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर  गौतम जयसवाल एवं जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। 
ध्वज को सलामी प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य  रवि प्रताप शर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्राइमरी विंग और अपर प्राइमरी विंग तथा सीनियर विंग के बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसी ने "वंदे मातरम" पर नृत्य किया, किसी ने शहीदों की गाथा सुनाई, तो किसी ने कविता के माध्यम से भारत की शान का बखान किया। 
विद्यालय में देशभक्ति गीत, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे ने कहा:  
"15 अगस्त हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। हमें संकल्प लेना है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।"
उप-प्रधानाचार्य श्री रवि प्रताप शर्मा ने कहा:  
"आज हमारे बच्चों ने जिस जोश और देशप्रेम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। सेंट जेवियर्स में हम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति भी जगाते हैं।"
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया और "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस #MAU देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व आज सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियां, मऊ में गर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की पताकाओं और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जयसवाल एवं जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वज को सलामी प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राइमरी विंग और अपर प्राइमरी विंग तथा सीनियर विंग के बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसी ने "वंदे मातरम" पर नृत्य किया, किसी ने शहीदों की गाथा सुनाई, तो किसी ने कविता के माध्यम से भारत की शान का बखान किया। विद्यालय में देशभक्ति गीत, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे ने कहा: "15 अगस्त हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। हमें संकल्प लेना है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।" उप-प्रधानाचार्य श्री रवि प्रताप शर्मा ने कहा: "आज हमारे बच्चों ने जिस जोश और देशप्रेम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। सेंट जेवियर्स में हम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति भी जगाते हैं।" कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया और "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 15, 2026