जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडितों का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि- 28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) पीडितों को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से पीड़ितो के खाते से फ्राड की गयी कुल धनराशि- 28,996-/ (अट्ठाइस हजार नौ सौ छानवे रूपया) साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया ।
1.थाना कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक मो0 अनस निवासी थाना कोतवाली जनपद मऊ कुल धनराशि – 9996/- रूपया वापस कराया गया ।
2.थाना मधुबन साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडित /आवेदक धीरज कुमार राय पुत्र कृपाशंकर राय निवासी मीरपुर दरियाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ कुल धनराशि – 19,000/- रूपया वापस कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।