कुशेश्वर स्थान पूर्बी: मूक-बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित हिरासत में
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में नामजद तीन आरोपितों में से दो—जगदीश पोद्दार और रामप्रीत यादव—को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, तीसरे आरोपित देव नारायण यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है