छाता: कोसीकला पुलिस ने चरस और चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोसीकलां। थाना कोसीकलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 1.490 किलो चरस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुम्पी उर्फ कैफ पुत्र रसूला, निवासी रूंध, थाना खोह, जिला डीग राजस्थान, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।