गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के हत्यारोपियों की तलाश में चार जिलों में दी दबिश
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मझरा मलुआ के घेर निवासी नरेश कुमार और उनके बेटे भीमसेन की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। दोनों के शव शामली जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस ने बदायूं निवासी मनोज कुमार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। पुलिस की मनोज कुमार से पूछताछ में संतोष और अरविंद निवासी गांव रझेरा सलेमपुर के नाम प्रकाश में आए थे ।