शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर इलाज से इनकार करने, अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम बारा निवासी वीकेश जाटव ने अपनी मां धन्ती जाटव के साथ आज सोमवार की दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।