गुना नगर: राज्यसभा में राणा सांगा पर सपा सांसद की टिप्पणी, राजपूत करणी सेना ने हनुमान चौराहे पर पुतला फूंका, सांसद को बर्खास्त करने की मांग
गुना में हनुमान चौराहे पर 25 मार्च को राजपूत करणी सेना ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया। सपा सांसद ने राज्यसभा में राणा सांगा पर टिप्पणी की थी। राजपूत करणी सेना कहना है, राणा सांगा के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले शब्दो का उपयोग किया। समस्त राजपूत और हिंदू समाज में रोष है। राष्ट्रपति के नाम DM को ज्ञापन में बर्खास्त करने मांग की।