गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद खाली करने आया ट्राला गोदाम में घुस गया, हादसा टल गया
गुना नानाखेड़ी मंडी में सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद खाली करने आया ट्राला गोदाम में भीड़ गया। 25 मार्च शाम की घटना बताई गई है। ड्राइवर परमानंद निवासी छीपाबड़ौद ने बताया, राजस्थान के कोटा के पास से करीबन 32 टन यूरिया लेकर आया था ट्राला खाली हो गया था। कुछ कट्टे बचे थे। अचानक ट्राला आगे बड़ा और गोदाम में जा घुसा। कोई हताहत नही हुआ, बड़ी घटना होने से टल गई।