गुमला जशपुर रोड स्थित सिलम बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे जामुन के पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट हुई और ट्रेलर धू धू कर जलने लगा। जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग घर से बाहर निकले और घटना की सूचना गुमला थाना को दी। गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत की।