सदर: दोस्त की हत्या के बाद आलोक बनकर गर्लफ्रेंड से चैट करता रहा, आईफोन के जरिए छिपाया मर्डर का राज
Sadar, Allahabad | Sep 4, 2026
धूमनगंज में फोटोग्राफर की हत्या के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। हत्या करने के बाद फोटोग्राफर आलोक गुप्ता (27) के तीनों दोस्त सिर्फ लाश ठिकाने लगाने तक नहीं रुके। तीनों मौत छिपाने के लिए उसके आईफोन का भी इस्तेमाल करते रहे।पुलिस के अनुसार, हत्या का मास्टरमाइंड शुभम तिवारी आलोक बनकर उसकी गर्लफ्रेंड से चैट करता रहा, जिससे किसी को उसकी मौत का शक न हो