बबेरू: बबेरू सीएचसी में अविवाहित युवती ने नवजात शिशु को दिया जन्म, सूचना पर पहुंचे अपर एसपी और चाइल्ड केयर की टीम
Baberu, Banda | Sep 1, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली एक आविवाहित युवती ने आज मंगलवार की दोपहर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू मे एक नवजात शिशु को जन्म दिया है, मामले की सूचना मिलते ही अपर एसपी सीओ बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महिला पुलिस के साथ अस्पताल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया