दतिया नगर: दतिया उपचुनाव: दामोदर यादव का बड़ा बयान- यह दो विचारधाराओं की लड़ाई और दतिया को आज़ाद कराने का मिशन
दतिया में संभावित उपचुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग से तैयारियों संबंधी पत्र जारी होने के बाद आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता दामोदर यादव मंडल ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता भी अभी से मैदान में उतर जाएं।