केशकाल: ग्राम बड़ेठेमली में सास ससुर ने बहू से की मारपीट, बहू ने फरसगांव थाने में की शिकायत
केशकाल क्षेत्र के ग्राम बड़ेठेमली निवासी 33 वर्षिय महिला मतेश्वरी पांडे पति हिरासिंग पांडे ने शनिवार को फ़रसगांव थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके ससुर सोमलाल पांडे और सास सुसुकोबाई ने उसके साथ मारपीठ की है,जिससे उसके हाथ पैर कमर में चोट आई है। सास ससुर पर कार्यवाही हेतु आवेदन दिया है। फिलहाल पीड़ित महिला को फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है ।