केशकाल: केशकाल मे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की निकाली मशाल रैली , 27 सितम्बर को प्रदेशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी
छ.ग.अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने बुधवार को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर केशकाल में मशाल रैली निकाली।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी भी की गई। कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह अपने घोषणापत्र में प्रदेश के कर्मचारियों को किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा करे।