केशकाल: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं को विधायक नीलकंठ टेकाम ने निःशुल्क साइकिल की वितरित
केशकाल ने पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कुल 59 छात्राओं को आज सोमवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत निःशुल्क मिलने वाली सायकल का वितरण किया गया। विधायक ने सभी बच्चो को अच्छी पढ़ाई, खेलकुद, संस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।