केशकाल: ओडागांव नदी के बाढ़ में फंसा फुंण्डेरगांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग,पेड़ में चढ़कर बचाव की लगा रहा गुहार, रैस्क्यू का इंतजार
धनोरा क्षेत्र के ओडागांव नदी के पास ग्राम फुंण्डेर का 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरजू नाग बाढ़ में फंसा हुआ है।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सोमवार शाम ओडागांव नदी के पास स्थित अपने खेत गया हुआ था।लगातार हो बारिश से बाढ़ की स्थिती बन गई औऱ वह फंस गया है।जिस झोपड़ी में वह रुका था वह भी गिर गया है। वह पेड़ में चढ़कर बचाव की गुहार लगा रहा है,रैस्क्यू टीम का इंतजार हो रहा है।