केशकाल: NH-30 मससुकोकोड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत में 3 लोग घायल, 2 को फरसगांव व 1 को भेजा गया केशकाल अस्पताल
नेशनल हाइवे 30 मस्सूकोकोडा के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे दो बाइक की आपने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे की दोनो बाइक में सवार कुल 3 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची फरसगाँव पुलिस ने एक घायल युवक को केशकाल अस्प्ताल और दो घायल युवक को फरसगांव अस्प्ताल भिजवाया गया है।