कुंडा: झींगुर गांव के सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाब की खुदाई की जांच करने पहुंचे खनन अधिकारी,लिया ग्रामीणो का बयान
गंगा एक्सप्रेसवे में मिटटी भराई के लिए यूपीडा के ठेकेदार ने झींगुर गांव के सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाब के बगल से निकल रहे हीरागंज ड्रेन के नाले की खुदाई करके उसे तालाब में मिला दिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने आरजीएस के माध्यम से की थी। जिसकी जांच करने बुधवार को खनन इंस्पेक्टर अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों का बयान दर्ज किया।