Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
hraj99293
सरपंच बनने के बाद वाजिद का बड़ा बयान, बिना भेदभाव गांव में कराए जाएंगे विकास कार्य #राजस्थान
Palwal, Palwal
| Nov 7, 2026
#राजस्थान
MORE NEWS
पलवल में दो गुर्जर नेताओं के बीच पोस्टर वार! विपिन बैसला और उत्कर्ष चौधरी की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल #palwal #palwalnews #HaryanaNews #HaryanaBJP
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
दिल्ली के साकेत में Kia शोरूम में लगी भीषण आग | 15 लोगों को बचाया गया, 7 घायल . . . . #BreakingNews #Saket #ViralNews #Delhi #fireaccident
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
नेशनल हाईवे पर सरेआम मौत का सफर, बसों की छतों पर ढोई जा रही सवारियां! यह नजारा किसी ऐसे देश का नहीं, जहां कानून का राज न हो, बल्कि हिंदुस्तान के नेशनल हाईवे का है। यहां निजी बसों में यात्रियों को बसों के अंदर ही नहीं, बल्कि छतों पर बैठाकर भी ढोया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ये बसें अलग-अलग जिलों से होकर गुजरती हैं। रास्ते में अनेक पुलिस थाने, चौक-चौराहे और नाके पड़ते हैं। पुलिस की गश्त भी लगातार जारी रहती है, लेकिन इसके बावजूद बसों की छतों पर मौत का सफर जारी है। सवाल यह है कि आखिर इन बसों को रास्ते भर कहीं कोई रोकता क्यों नहीं? क्या पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह खतरनाक नजारा दिखाई नहीं देता या फिर देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है? बसों की छतों पर सफर करने वाले यात्रियों की जान कभी भी जोखिम में पड़ सकती है। ऐसे में किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय संबंधित जिलों की पुलिस और परिवहन विभाग को तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि यात्रियों की जान की कीमत किसी भी बस संचालक के मुनाफे से कहीं ज्यादा है।CMO Haryana Ch. Krishan Pal Gurjar Palwal- The Smart City Samsher Singh
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
प्रेस नोट – जिला पलवल दिनांक: 07 नवंबर 2026 सीआईए स्टाफ पलवल की दोहरी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टे सहित युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी भी दबोचा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने अवैध देशी कट्टा रखने वाले युवक को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसे हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को भी काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ध्रुव तथा हथियार सप्लाई करने वाले अजय पुत्र गजराज निवासी शमशाबाद के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को सीआईए स्टाफ पलवल के मुख्य सिपाही छोटू राम अपनी टीम के साथ देवीलाल पार्क कैंप क्षेत्र में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि ध्रुव नामक युवक अवैध हथियार लेकर गंदा नाला के पास सरकारी नर्सरी के नजदीक खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक ध्रुव को टीम ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिलने पर थाना कैंप पलवल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगामी जांच सीआईए स्टाफ के मुख्य सिपाही नवीन द्वारा की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ध्रुव ने खुलासा किया कि उसने उक्त अवैध देशी कट्टा अजय पुत्र गजराज निवासी शमशाबाद से खरीदा था। आरोपी के खुलासे के आधार पर सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 नवंबर 2026 को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
गांव घोड़ी में 52 पाल कथा का भव्य समापन . . गांव घोड़ी में चल रही बावन पाल की कथा का समापन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से हुआ। समापन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान इंद्र दलाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से और हथियारों से दूर रखना होगा। माता-पिता अपने बच्चों को सही शिक्षा दें, अच्छे संस्कार दें, तभी समाज आगे बढ़ेगा और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कथा-भागवत जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं। #Ghodi #BawanPalKatha #haryanavoicepalwalsocial #palwal #news
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
पलवल एनएच 19 अलावलपुर चौक के पास,,, सौंदर्यीकरण की सुंदर तस्वीर,, ग्रेप 2
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
हरियाणा के शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda से हरियाणा भवन दिल्ली में मुलाकात हुई। मेवात की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्कूलों कि बिल्डिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष तौर पर काम किया जा रहा है। रिजवान खान पत्रकार नूह मेवात। @topfans CMO Haryana Nayab Saini Muse
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026