रैपुरा: कृषि उपज मंडी भरवारा से साइकिल से राई-सरसों की बोरियां चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Raipura, Panna | May 16, 2025 रैपुरा पुलिस के हाँथ एक बड़ी सफलता हाँथ लगी है। पुलिस ने कृषि उपज मण्डी भरवारा रैपुरा से अज्ञात चोरों द्वारा चुराई गई राई सरसो की बोरी के शातिर चोरो का खुलासा किया पुलिस ने मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई राई सरसो की 15 बोरिया एवं घटना में प्रयुक्त साइकिल भी जप्त की है।