रैपुरा: टिकरिया गांव में पिछले बीस वर्षों से नहीं है बिजली और सड़क, गेंहू पिसवाने के लिए 18 किमी दूर जा रहे ग्रामीण #jansamasya
Raipura, Panna | May 12, 2025 विकास की दौड़ में जहां शहर रफ्तार पकड़ रहे है, वहीं रैपुरा का टिकरिया गांव आज भी अंधेरे में डूबा हुआ है। मुख्य मार्ग से महज 6.5 किलोमीटर दूर जंगल के बीच बसे इस गांव में पिछले 20 वर्षों से बिजली नहीं है, न ही पक्की सड़क की सुविधा है।खराब रास्तों के चलते एम्बुलेस तक गांव नहीं पहुंच पाती। कई बार मरीजों को खाट पर उठाकर पहाडी रास्तों से बाहर लाना पड़ता है।