रैपुरा: गुंदलहा नाले के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा
Raipura, Panna | May 11, 2025 गुंदलहा नाला के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।