रैपुरा: रैपुरा नगर में लाल बंदरों का आतंक, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर किया रेस्क्यू
Raipura, Panna | May 14, 2025 रैपुरा से विगत कई दिनों से वन परिक्षेत्र अधिकारी रैपुरा राजित द्विवेदी को सूचना मिल रही थी कि रैपुरा में दो लाल मुंह के बंदर हैं जो नगर में आतंक मचा रहे हैं एवं छोटे ,छोटे बच्चों माता बहनों को अपना निशाना बना कर काटने जैसी घटनाएं घटित कर रहे हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए आज सुनील अग्रवाल के घर से एक बंदर को बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पकड़ा।