रैपुरा: डोहली में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 50 क्वार्टर अवैध शराब पकड़ी
Raipura, Panna | May 13, 2025 भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा रैपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में अवैध रूप से बेची जा रही शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिन मंगलवार दिनांक 13 मई को रैपुरा थाना से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर शारदा मडिया के पास से पुलिस को सूचना देकर भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने 50 क्वार्टर अवैध शराब पकड़ी है।