रैपुरा: रैपुरा सहित जिले के निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन करें
Raipura, Panna | May 9, 2025 राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के निजी स्कूल में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया गत 5 मई से प्रारंभ है।