पतरातू: मेन रोड पतरातु में रामनवमी पूजा महासमिति ने महाअष्टमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली
पतरातू मेन रोड में राम नवमी पूजा महासमिति के तत्वावधान में आज शनिवार की रात को महाअष्टमी पर पतरातू में झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा और जुलूस निकाला गया। जिसमें जय श्री राम और जय बजरंगबली के जय घोष से पूरा पतरातू क्षेत्र गूंजता रहा। जुलूस पतरातू बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत हुई।