गड़हनी: बगवां गांव के शिव मंदिर से बीती रात कार्तिक भगवान की मूर्ति चोरी कर फरार हुआ चोर
थाना क्षेत्र के बगवां शिव मंदिर से शनिवार रात अज्ञात चोर के द्वारा कार्तिक भगवान की संगमरमर की मूर्ति चोरी कर ली गई। सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो देखा कि मूर्ति गायब है। सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों के आक्रोश व्याप्त हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गड़हनी पुलिस को दी और जल्द कार्रवाई कर चोरो को पकड़ने की गुहार लगाया।