धनौरा: गजरौला थाने के पास मामूली विवाद में जमकर मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
गजरौला। शुक्रवार रात करीब 11 बजे गजरौला थाने के पास मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई बढ़ गई, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।