जगदलपुर: नगर निगम कार्यालय में महापौर संजय पांडे ने नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक ली, स्वच्छता को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई
नगर निगम कार्यालय में महापौर संजय पांडे ने नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक ली । इस दौरान नगर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए आवश्यक कार्य योजना पर चर्चा की गई। महापौर संजय पांडे ने नगर निगम में स्वच्छता को लेकर कड़े कदम उठाने पर जोर दिया। इसके लिए सामाजिक संगठनों ,बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स और अन्य संस्थाओं से सहयोग लेकर कार्य करने की बात भी महापौर ने कही।