बहादुरपुर: जारोली बुजुर्ग गांव से लापता हुई 18 वर्षीय युवती, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
जारोली बुजुर्ग गांव से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार जारोली बुजुर्ग निवासी 62 वर्षीय वृद्ध ने गुरूवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे थाने में आकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर बहादुर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।