ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर विधायक के 'राइफल लाओ रे' बयान पर सांसद का समर्थन, सड़क बनाने की बात पर अड़े
ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव को सड़क निर्माण में उपजे विवाद मामले में सांसद सुधाकर सिंह का समर्थन मिला है। सांसद ने कहा विधायक सार्वजनिक विवाद सुलझाने गए थे इसकी मैं सराहना करता हूं वरना आजकल कौन जनप्रतिनिधि विवादित मामले में पड़ना चाहता है।