सिराथू: बारातियों से भरी हुई टाटा सूमो में कनवार गाँव के पास लगी आग बारातियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
थाना सैनी क्षेत्र के कनवार गांव के पास मंगलवार रात को एक टाटा सुमो गाड़ी में आग लग गई जिसमें गाड़ी जल गई है।फतेहपुर जिले के उमरा गांव की एक बारात कौशांबी के थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन गांव आ रही थी।कनवार गांव के पास पहुंची तभी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन गाड़ी जल गई।मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी।