Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
atncity
Arrah, Bhojpur
| Oct 12, 2026
MORE NEWS
सिन्हा थानां पुलिस को मिली बड़ी सफलता नटकिए ढंग से पिस्टल के साथ अभ्युक्त गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026
*ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 46 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार वरीय उप समाहर्ता मोइज़ जिया द्वारा आज ईज ऑफ लिविंग के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में 46 से अधिक आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, एवं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर श्री जैन कन्या पाठशाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तीकरण से संबंधित दी गई जानकारी आरा, 12 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास निगम, आरा द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर श्री जैन कन्या पाठशाला +2 उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी छात्राओं को योजना के लोगोयुक्त टी-शर्ट एवं टोपी वितरित की गईं और प्रेरणादायक वीडियो दिखाए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य, जिला परियोजना प्रबंधक श्री कुमार रोहित एवं जिला मिशन समन्वयक श्री मो. तैयब अहमद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर (OSC), जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में उचित सहायता लेने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा महिला एवं बाल विकास निगम के संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 12, 2026
आज दिनांक-12.10.2026 को पूर्वाहन् 11:30 बजे श्री मनेश कुमार मीणा (भा० प्र० से०) जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में विद्या भवन, सभागार, भोजपुर में जनजातीय विषयों पर जिलास्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभजिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सेमिनार में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS). सहायक निदेशक, बाल संरक्षण ईकाई, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं सभी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर जिला सहित केन्द्र सरकार द्वारा जिलान्तर्गत चिन्हित् बिहियाँ प्रखण्ड के 12 गाँवों एवं शाहपुर प्रखण्ड के 22 गाँवों के जनजाति समुदाय के लोग एवं संबंधित विकास मित्रों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विकास मित्रों को निदेश दिया गया कि सर्वप्रथम अपने क्षेत्र अंतर्गत जनजातीय परिवारों को चिन्हित् कर सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को शत प्रतिशत अच्छादित कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त हेतु सभी 34 गाँवों में चिन्हित् आदि सेवा केन्द्रों पर सप्ताह में कम से कम 01 दिन उपस्थित रहकर आम जनों से विभिन्न सेवाओं हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे। संबंधित प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी अपने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए लाभुको को सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी समय-समय पर समीक्षा कर अद्यतन स्थिति से अवगत करायेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सेमिनार में भाग लेने वाले पदाधिकारियों को अपने विभाग से सबंधित योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को देने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन, भोजपुर को जनजातीय गाँवों में विशेष अभियान चला कर टीकाकरण से आच्छादन, कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने हेतु निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विशेष अभियान चला कर स्कूल से ड्रॉप आउट/अनामांकित जनजातीय छात्र/छात्राओं को औपचारिक शिक्षा का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। डी० पी० एम० जीविका को निदेश दिया गया कि अधिक से अधिक जनजातीय समुदाय की महिलाओं को जीविका समुह से जोड़ते हुए वांछित लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को निदेशित किया गया कि जनजातीय समूह के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निदेशित किया गया कि पेंशन योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों को दिलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कौशल प्रशिक
Bhojpur, Bihar | Oct 12, 2026
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026
आरा में पेड़ के नीचे मिला नाबालिग युवती का शव, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप 10 दिन बाद घर लौटी थी रिंकी कुमारी, भाई के अनुसार पिटाई के बाद निकली थी घर से; हत्या या आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026
पूजा के विभिन्न कार्यक्रम, जयन्ती पखवाड़ा तथा निशुल्क चिकित्सा शिविर आरा शहर में आज विभिन्न पूजा के कार्यक्रम,दिनकर जयंती एवं निशुल्क जांच शिविर तथा रामलीला उद्घाटन सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। सबसे पहले नवरात्रि के प्रथम दिन, आनंद हॉस्पिटल ,आवासीय परिसर में श्री दुर्गा पूजा के कलश का स्थापना पूजा डॉ के एन सिन्हा द्वारा किया गया। इसके बाद, रमना मैदान के पास स्थित सेवेनियर चर्च में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों को निशुल्क जांच कर, उपलब्ध निशुल्क दवा दी गई। आनंद हॉस्पिटल के प्रसिद्ध फिजिशियन, पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर, जिला अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) भारतीय जनता पार्टी के डॉ के एन सिन्हा के द्वारा स्वस्थ रहने के गुर,मंत्र सिखाए गए। डॉ सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह में एक घंटा शारीरिक श्रम, टहलने, योगा, कसरत ,साइकिलिंग करें। खाने में शाकाहारी एवं फल फूल, हरी सब्जी का ज्यादा सेवन करें। तले, छाने ,भूने चीज, फास्ट फूड ,जंक फूड और बाजारू खाने का त्याग करें। शाम में 6:30 बजे तक खाना खा लें, इसके बाद रात में सिर्फ दूध, मखाना ,हल्दी ही लें। इसके बाद डॉ एस एम ईसा के यहां ,राष्ट्रकवि रामधारी सिंह '' की जयंती पखवाड़ा का समापन के समय डॉ ईशा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे डॉ के एन सिन्हा।इसके बाद रमना पकड़ी रोड स्थित,आनंद हॉस्पिटल में डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में संयुक्त चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें शहर के सभी पांचो पूजा समिति के द्वारा समन्वय स्थापित कर , विसर्जन के समय एक जुलूस निकालने पर विचार विमर्श किया गया। अंत में 6:30 बजे रमना मैदान स्थित रामलीला मैदान में रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ जिसके भी मुख्य अतिथि थे डॉ के एन सिन्हा। डॉ सिन्हा ने कहा कि रामलीला से हमें असत्य पर सत्य की जीत,बुराई पर अच्छाई की जीत एवं जीवन के कई आदर्श के बारे में सीख मिलती है। हमें अपने आने वाली पीढ़ी को भी श्री राम, आदर्श पुरुष के चरित्र को सीखना चाहिए एवं उनके व्यक्तित्व से ही समाज और देश का कल्याण हो सकता है। विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित महत्वपूर्ण व्यक्ति थे चर्च के फादर अनिल जीउत, समाजसेवी अमरदीप कुमार 'जय ', पत्रकार प्रो दिनेश कुमार सिन्हा, डी राजन, पूर्वाद पार्षद दिनेश कुमार 'मुन्ना 'डॉ मदन मोहन द्विवेदी, डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, अधिवक्ता रवि सिन्हा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ संदीप कुमार सिन्हा, प्रो (डॉ) सच्चिदानंद सिन्हा (जिला अध्यक्ष ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा), श्री सोनू कुमार राय ,अध्यक्ष रामलीला समिति, हाकिम सिंह, जिला पार्षद,शशिकांत यादव आदि।
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2026