आज दिनांक-12.10.2026 को पूर्वाहन् 11:30 बजे श्री मनेश कुमार मीणा (भा० प्र० से०) जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में विद्या भवन, सभागार, भोजपुर में जनजातीय विषयों पर जिलास्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभजिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सेमिनार में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS). सहायक निदेशक, बाल संरक्षण ईकाई, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं सभी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर जिला सहित केन्द्र सरकार द्वारा जिलान्तर्गत चिन्हित् बिहियाँ प्रखण्ड के 12 गाँवों एवं शाहपुर प्रखण्ड के 22 गाँवों के जनजाति समुदाय के लोग एवं संबंधित विकास मित्रों ने भाग लिया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विकास मित्रों को निदेश दिया गया कि सर्वप्रथम अपने क्षेत्र अंतर्गत जनजातीय परिवारों को चिन्हित् कर सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को शत प्रतिशत अच्छादित कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त हेतु सभी 34 गाँवों में चिन्हित् आदि सेवा केन्द्रों पर सप्ताह में कम से कम 01 दिन उपस्थित रहकर आम जनों से विभिन्न सेवाओं हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे। संबंधित प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी अपने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए लाभुको को सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी समय-समय पर समीक्षा कर अद्यतन स्थिति से अवगत करायेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सेमिनार में भाग लेने वाले पदाधिकारियों को अपने विभाग से सबंधित योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को देने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन, भोजपुर को जनजातीय गाँवों में विशेष अभियान चला कर टीकाकरण से आच्छादन, कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने हेतु निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विशेष अभियान चला कर स्कूल से ड्रॉप आउट/अनामांकित जनजातीय छात्र/छात्राओं को औपचारिक शिक्षा का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। डी० पी० एम० जीविका को निदेश दिया गया कि अधिक से अधिक जनजातीय समुदाय की महिलाओं को जीविका समुह से जोड़ते हुए वांछित लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को निदेशित किया गया कि जनजातीय समूह के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निदेशित किया गया कि पेंशन योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों को दिलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कौशल प्रशिक
7 views | Bhojpur, Bihar | Oct 12, 2026