पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- जनता समझ चुकी है कि उनके पास कोई सोच या विजन नहीं है
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। श्रवण कुमार ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि तेजस्वी यादव के पास कोई सोच या विजन नहीं है। जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या बिहार सरकार करती है उसी के खींच तान में बस तेजस्वी यादव लगे रहते हैं।