लोहारू: राजस्थान में बीडीसी व सरपंच चुनाव को लेकर लोहारू पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग
Loharu, Bhiwani | Oct 28, 2026 लोहारू पुलिस ने बीडीसी और सरपंच चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पिलानी रोड, सूरजगढ़ रोड और दमकोरा नाकों पर सघन वाहन जांच जारी है। थाना प्रभारी सत्यनारायण खुद क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। कुल 30 पुलिसकर्मी और पांच राइडर तैनात हैं। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।