भितरवार: जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी व कबाड़ी को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
भितरवार पुलिस ने जैन मंदिर में कलश चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो बड़े कलश और प्लेट बरामद की है। राजू ने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल करते हुए अपने साथी राहुल और को मकांडी यादव पुत्र बाबू सिंह यादव का नाम बताया, जो फिलहाल फरार है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शेष सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।