बिजनौर: हल्दौर के गांव धर्मपुरा में गेहूं काट रहे एक परिवार के 6 सदस्यों पर मधुमक्खियों का हमला, एक व्यक्ति की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 21, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब सुबह 9:00 बजे थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में सोमपाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ गेहूं काटने गया था। खेत पर गेहूं कटाई के दौरान मधुमक्खियां ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया परिवार के अन्य लोगों ने जैसे तैसे जान बचा ली लेकिन सोमपाल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है