बिजनौर: जेल मंत्री दारा सिंह ने बिजनौर में जिला जेल का किया निरीक्षण
Bijnor, Bijnor | Apr 21, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब 11 बजे जेल मंत्री दारा सिंह बिजनौर पहुंचे सर्वप्रथम जेल मंत्री को सलामी दी गई। साथ ही डीएम एसपी जेल अधीक्षक व जेलर ने जेल मंत्री को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। जेल मंत्री ने जिला जेल का बारीकी से निरीक्षण किया है। जेल मंत्री ने जेल के अंदर कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी चेक किया।