बिजनौर: बिजनौर के चैताली होटल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धामपुर तहसील प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Bijnor, Bijnor | Apr 21, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब 11 बजे चेताली होटल मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाशंकर राणा ने धामपुर एसडीम सहित तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान दयाशंकर राणा ने बताया कि उन्होंने भू माफियाओ के खिलाफ एक मुहीम छेड़ी है। ताकि बिजनौर में धरातल पर फैला भ्रष्टाचार खत्म हो सके लेकिन धामपुर तहसील प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।