बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 21, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब 12:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए सभी चोरों का लंबा अपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार हुए चोर रेलवे स्टेशन शॉपिंग मॉल अस्पताल आदि स्थानों से बाइक चोरी करते थे। और बाद में उस पर ब्लैक लेमिनेशन करा दिया करते थे। इतना ही नहीं यह चोर रैकी करके घटना को अंजाम देते थे।