रतनी प्रखंच क्षेत्र के दयाली बीघा निवासी टुनटुन कुमार शराब के नशे में झुनाठी के पास सड़क पर गिरा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद आगे की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच में शनिवार रात्रि करीब 10 बजे भी जुटी है।