दमोह: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, वृद्ध महिला को पिलाया पानी, जबेरा थाना प्रभारी को दिए निर्देश
Damoh, Damoh | May 26, 2026 दमोह में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान चंडीचौपरा निवासी एक वृद्ध महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को अपने पास बैठाया और पानी व छाछ पिलाकर उनकी परेशानी सुनी। इसके बाद उन्होंने जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान को फोन कर मामले का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने इसे कलेक्टर की मानवीय पहल बताया।