मधेपुरा: डीएम के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग ने सूखा नशा और शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने शनिवार की शाम जिले भर में शराब और सूखा नशा के खिलाफ व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज चौक, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए दवा दुकानों में भी छापेमारी की गई।