सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में पुरानी बुराई को लेकर दो युवकों ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज थानाक्षेत्र में आने वाली श्रीराम कालोनी में दो युवकों ने पुरानी बुराई के चलते फरियादी के घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे फरियादी का दरवाजा और दरवाजे के पास रखा सामान जल गया।फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है