सागर नगर: शिक्षा विभाग की सागर कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षकों की अब सार्थक एप से लगेगी उपस्थिति
सागर संभाग कमिश्नर कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को संभाग कमिश्नर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। शिक्षा विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी फीस के अभाव में प्रवेश एवं परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए और विद्यालयों में सभी शिक्षकों की उपस्थित सार्थक ऐप से लगेगी।