सागर नगर: स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बीएमसी के इंटर्न डॉक्टर्स ने निकाला जुलूस, कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभी 100 इंटर्न डॉक्टर स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बीते दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं उन्होंने आज मंगलवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से जुलूस के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।