सागर नगर: इकपना बासौना गांव में बन रहे फोर लाइन मार्ग से खेतों में भरा पानी, किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
इन दिनों बेरखेड़ी से गढ़पहरा रानीपुरा बाईपास फोरलाइन का निर्माण कार्य जारी है। इकपना बसोना गांव में निर्माण एजेंसी ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की है। बारिश का पानी किसानों के खेतों में भर गया जिससे लगभग 10 एकड़ की फसल जलमग्न हो गई है।वहीं किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।