सागर नगर: ग्राम ऊंटकटा के आदिवासी समुदाय के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, कहा- वन अधिकारी हमारी फसलों को कर रहे नष्ट
ग्राम ऊंटकटा तहसील केसली के बड़ी संख्या आदिवासी समुदाय के लोग इकट्ठा होकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एक ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वह सभी आदिवासी समुदाय के हैं और ऊटकटा वन भूमि पर लगभग 50-60 सालों से हमारा परिवार कृषि करता आ रहा है लेकिन वन परिक्षेत्र अधिकारी केसली द्वारा प्लांटेशन के नाम पर फसलों को नष्ट किया जा रहा।